BJP-कांग्रेस अभी कर रही मंथन, AAP ने कर दिया खेल! जयपुर में 11 उम्मीदवार घोषित

BJP-कांग्रेस अभी कर रही मंथन, AAP ने कर दिया खेल! जयपुर में 11 उम्मीदवार घोषित

राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश के कुल 309 नगर निकायों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बार 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगर पालिकाओं के सदस्य पदों के लिए दो चरणों में वोट डाले जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 सितंबर को होगी। जहां मुख्य दल अभी तक अपने टिकट फाइनल करने में जुटे हैं, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने सबसे पहले बाजी मारते हुए जयपुर नगर निगम के 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 11 उम्मीदवार

आप के राज्य चुनाव प्रभारी देवेंद्र शास्त्री की हरी झंडी मिलने के बाद पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित दाधीच और जिला चुनाव प्रभारी अर्चित गोयल ने जयपुर शहर की आठ विधानसभाओं के विभिन्न वार्डों के लिए 11 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की:

  • सांगानेर विधानसभा: वार्ड 54 से संगीता कुमारी गौड़

  • आदर्श नगर विधानसभा: वार्ड 118 से मोहम्मद असलम, वार्ड 120 से लाल चंद सैनी

  • बगरू विधानसभा: वार्ड 62 से योगेश गोयल, वार्ड 64 से हीरा लाल खर्रा, वार्ड 71 से मोहम्मद साजिद

  • हवामहल विधानसभा: वार्ड 141 से डॉ. गजेंद्र बंसल, वार्ड 145 से पिंकी कुमारी

  • विद्याधर नगर विधानसभा: वार्ड 22 से त्रिलोक पारीक

  • झोटवाड़ा विधानसभा: वार्ड 33 से कविता यादव

  • सिविल लाइंस विधानसभा: वार्ड 103 से प्रदीप

कांग्रेस और भाजपा में बैठकों का दौर, जल्द आएगी लिस्ट

निकाय चुनाव के टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही खेमों में मैराथन बैठकों का दौर जारी है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने सभी वार्ड प्रत्याशियों के नामों का ऐलान एक साथ करने की तैयारी में है। दोनों प्रमुख दलों के दावेदार और स्थानीय मतदाता अब प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Latest Posts