गुजरात जा रही थी भयानक चीज, ट्रक का 'सीक्रेट केबिन' देख पुलिस भी रह गई हैरान!

गुजरात जा रही थी भयानक चीज, ट्रक का 'सीक्रेट केबिन' देख पुलिस भी रह गई हैरान!

राजस्थान-गुजरात सीमा पर शराब तस्करों के खिलाफ डूंगरपुर पुलिस ने एक और बड़ा प्रहार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन स्वच्छता' के तहत बिछीवाड़ा पुलिस और रतनपुर चौकी की टीम ने मंगलवार रात एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 (NH-48) पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने करीब 30 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक कंटेनर जब्त किया है।

मुखबिर की सटीक सूचना और 'मशीनरी पार्ट्स' का बहाना

बिछीवाड़ा थानाधिकारी देवेन्द्र देवल की अगुवाई में जब पुलिस टीम रतनपुर चौकी के पास वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें एक मुखबिर से बेहद अहम टिप मिली। सूचना थी कि उदयपुर की ओर से आ रहे एक बंद बॉडी वाले टाटा कंटेनर में भारी मात्रा में शराब छिपाकर ड्राई स्टेट गुजरात ले जाई जा रही है। पुलिस ने तुरंत अलर्ट होते हुए उस संदिग्ध ट्रक को रुकवा लिया। पूछताछ में ट्रक के चालाक ने बड़ी ही चालाकी से अंदर 'मशीनरी पार्ट्स' भरे होने का दावा किया।

कटर से कटा लोहे का केबिन, अंदर का नजारा देख उड़े होश

ड्राइवर के दावों पर जब पुलिस को शक हुआ, तो कंटेनर की बारीकी से तलाशी ली गई। जांच में पता चला कि ट्रक के अंदर वेल्डिंग करके एक बेहद शातिर 'सीक्रेट (गुप्त) केबिन' बनाया गया था। इसके बाद पुलिस ने कटर मशीन मंगवाई और उस लोहे की बॉडी को कटवाया। केबिन खुलते ही पुलिस भी दंग रह गई, क्योंकि अंदर हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब के कार्टन ठसाठस भरे हुए थे।

30 लाख की शराब और तस्कर गिरफ्तार

इस बड़ी जब्ती में पुलिस ने कंटेनर के गुप्त केबिन से कुल 221 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। बाजार में इस शराब की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये के करीब आंकी जा रही है। पुलिस ने तुरंत मौके से शराब और ट्रक को अपने कब्जे में लिया और राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र (लक्ष्मीपुरा) के रहने वाले आरोपी चालक कालुसिंह (पुत्र गुलाब सिंह रावत) को गिरफ्तार कर लिया।