इस साल रक्षाबंधन 22 अगस्त दिन रविवार को पड़ रहा है, रक्षाबंधन को त्यौहार के नजदीक आते ही बाजार में जहाँ एक तरफ तरह-तरह की राखियां बिकनी शुरू हो गयी हैं। वहीँ दूसरी तरफ कई तरह के गिफ्ट आइटम भी मिलने लगे हैं। अधिकतर भाइयों की यह नहीं समझ आता कि वह बहनों को क्या गिफ्ट दें। आज हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट आइडियाज देने वाले हैं जिसे आप अपनी मैरिड और अनमैरिड दोनों बहनों को दे सकते हैं।
1- लड़कियों को जूलरी कितनी पसंद होती है। इस बात से हर कोई वाकिफ होता है। हालांकि कुछ लड़कियां ऐसी भी होती है जो जूलरी ज्यादा नहीं पहनती लेकिन खरीदती जरूर हैं। ऐसे में आप अपनी बहन को इस बार रक्षाबंधन पर जूलरी गिफ्ट कर सकते हैं। फिर चाहें वो सुंदर सा पेंडेंट को या फिर चेन।
3- आज कल स्मार्ट वॉच खूब चलन है। ऐसे में आ्प भी अपनी बहन को स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आप किसी दूसरे शहर में रह रहे हैं और राखी पर अपनी बहन से नहीं मिल पा रहे हैं तो आप ये गिफ्ट उनके एड्रेस पर भेज सकते हैं।
4- मेकअप एक ऐसी चीज है जो यकीनन हर लड़की को पसंद होता है। ऐसे में आप अपनी बहन को फुल मेकअप किट या फिर बेसिक किट गिफ्ट कर सकते हैं। इस तरह का गिफ्ट पाकर वह जरूर खुश हो जाएंगी।
5- बहन अगर फैशन ट्रेंड को फॉलो करती है तो आप उन्हें किसी नए डिजाइन की ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। अगर बहन शादी शुदा है तो उन्हें सूट या फिर साड़ी दे सकते हैं और अगर बहन कुंवारी है तो आप उनकी पसंद की कोई ड्रेस दे सकते हैं।