img

शाहरुख खान ने एटली कुमार की फिल्म 'जवान' से खूब धमाल मचाया था। इस फिल्म में साउथ के कई कलाकार नजर आए थे. 'जवान' की सफलता के बाद, किंग खान को रजनीकांत की आगामी मूवी 'थलाइवर 171' में एक भूमिका की पेशकश की गई थी। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। हाल ही में लोकेश की मूवी 'लियो' काफी चर्चा में थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख ने रजनीकांत स्टारर फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया है।

लोकेश कनगराज ने थलाइवा 171 के लिए शाहरुख से संपर्क किया, किंतु, उन्होंने मना कर दिया क्योंकि वह अब केवल वही फिल्में करना चाहते हैं जो उनके चरित्र पर केंद्रित हों। हाल ही में उन्होंने 'टाइगर 3', 'ब्रह्मास्त्र', 'रॉकेट्री: द नम्बी इफेक्ट' में कैमियो किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन फिल्मों के बाद शाहरुख अब ऐसी फिल्में नहीं करना चाहते हैं। हां, किंतु, वह लोकेश के साथ एक अलग फिल्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान के मना करने के बाद इस मूवी के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच किया गया है। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उन्होंने इस भूमिका के लिए हामी भर दी। अगर दर्शकों को यह पसंद आया तो लोकेश ने चरित्र के आधार पर एक स्पिन-ऑफ 'थलाइवर 171' बनाने की योजना बनाई है। ऐसे में रणवीर के लिए यह फायदे का सौदा हो सकता है।
 

--Advertisement--