रिश्तेदार ने लड़की को पकड़ा फिर बंद की लाइट, और करने लगा ये गलत काम

img

नैनीताल॥ जिला-मंडल मुख्यालय में पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार ने अपने से तीन गुना छोटी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

rape 990

तल्लीताल पुलिस के अनुसार आरोपित शंकर लाल (38) अयारपाटा क्षेत्र में किलार्नी कंपाउंड का रहने वाला है। शंकर गुरुवार देरशाम पीड़ित के घर में घुस गया था। पीड़ित की उम्र 14 साल है। वह घर पर अकेले थी। आरोपित ने घर लाइट बंद कर दुष्कर्म करने का प्रयास करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ दिए। संयोग से इसी समय पड़ोस की एक लड़की वहां आ गई। यह देखकर आरोपित भाग गया।

पीड़ित के परिवार ने शुक्रवार को तल्लीताल थाने में तहरीर दी है। आरोपित पीड़ित का दूर के रिश्ते में जीजा है। तल्लीताल थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 405, 354 व 506 तथा 7/8 पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपित के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।

 

Related News