img

उत्तराखंड की हल्द्वानी जेल में एक हैरान कर देने वाली घटना उजागर हुई है जहां एक महिला समेत 44 कैदी HIV से पीड़ित पाए गए हैं. जेल प्रशासन में 44 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि जेल प्रशासन इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सभी पॉजिटिव मरीजों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है.

डॉ. परमजीत सिंह ने कहा कि नियमित जांच के लिए अस्पताल की टीम महीने में दो बार जेल आती है और सभी बंदियों की जांच की जाती है। जिन्हें मामूली परेशानी होती है उनका मौके पर ही दवाई से उपचार किया जाता है। जो अधिक पीड़ित हैं उनका अस्पतालों में उपचार किया जाता है।

HIV संक्रमित बंदियों का समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए जेल प्रशासन बंदियों की नियमित जांच भी कर रहा है। HIV मरीजों के लिए एआरटी सेंटर शुरू किया गया है। डॉ. ने कहा कि HIV एड्स के कई कारण हो सकते हैं जो किसी एक पहलू में स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते हैं।

जेल में HIV पॉजिटिव पाए जाने वाले किसी भी कैदी को फ्री उपचार और दवा मुहैया कराई जाती है। हालांकि प्रशासन ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया है। हालांकि इस प्रकार की घटना से जेल प्रशासन पर कई प्रकार के सवाल उठ रहे हैं।

--Advertisement--