img

Up kiran,Digital Desk : बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इस व्यक्ति ने फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार सप्लाई किया था।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसाराम फासले उर्फ़ बाबू के रूप में की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बाबू ने ही रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग में इस्तेमाल होने वाला हथियार मुहैया कराया। आरोपी को आज मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पहले चार गिरफ्तार

इससे पहले, इस मामले में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की जांच में पता चला कि फायरिंग में इस्तेमाल स्कूटर पुणे से लाया गया था। स्कूटर को पुणे के एक व्यक्ति ने 30,000 रुपये में आदित्य गायकवाड़ को बेचा था। गायकवाड़ और समर्थ पोमाजी ने मिलकर स्कूटर को मुंबई के जुहू इलाके में तय स्थान पर रखा।

मुख्य शूटर अब भी फरार

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से तैयार ग्रुप के निर्देशों के तहत काम कर रहे थे। ये सभी आरोपी शुभम लोनकर के सीधे आदेश पर फायरिंग में शामिल थे। शूटर की पहचान आरोपी समूह से छिपी हुई थी। अभी तक फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर फरार है और उसकी तलाश जारी है।

आगे की जांच

मुंबई पुलिस घटना की पूरी जांच कर रही है, जिसमें हथियार सप्लाई चैन, स्कूटर का ट्रैकिंग, और अपराध में शामिल सभी लोगों की भूमिका की पुष्टि की जा रही है।