Russia Ukraine War : दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स ने किया ये दावा - अगर यूक्रेन यु्द्ध से पीछे हटे पुतिन तो ...

img

UP Kiran Desk। रूस और यूक्रेन युद्ध को अब करीब दो साल पूरे हो चुके हैं। इस युद्ध का अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है। गत दिनों रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि रूस अब यूक्रेन में युद्ध से कदम पीछे नहीं खींच सकता। हाल ही में टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने भी कहा था कि पुतिन पर यूक्रेन में यु्द्ध को जारी रखने का भारी दबाव है। यदि वे पीछे हटते हैं तो उनकी हत्या भी हो सकती है। एलन दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

एलन मस्क ने कहा कि तमाम  लोग उन्हें पुतिन का सार्थक मानते है, लेकिन ऐसा नहीं है। मस्क ने कहा कि उनकी कंपनियों ने रूस को पीछे धकेलने के लिए बहुत कुछ किया है। यूक्रेनवासियों को दी जाने वाली स्टारलिंक इंटरनेट सेवा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके जरिए यूक्रेनी सेना रूस के खिलाफ आसानी से संचार व्यवस्था बनाए हुए है। ऐसी मदद किसी भी कंपनी ने नहीं की है।

बताते चलें कि रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के विचार बिल्कुल अलग हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी संसद के उच्च सदन में यूक्रेन को आर्थिक मदद पहुंचाने पर सहमति बनी है। कुछ सीनेटर्स एलन कके साथ इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि रूस के खिलाफ यूक्रेन को आर्थिक मदद देने का फैसला सही है या गलत।  रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर दुनिया दो खेमों में बंटी हुई है। अमेरिका किसी भी हाल में यूक्रेन को पराजित नहीं देखना चाहता है। 

Related News