img

कहते हैं मोहब्बत करने वाले सीमा को नहीं मानते। यदि इश्क हो जाए सात समंदर पार भी अपने प्यार को ढूंढ निकालते हैं। कुछ ऐसा ही सीमा हैदर और सचिन की कहानी है, जिसे आप लोग वाकिफ तो होंगे ही। सचिन के प्यार में सीमा हैदर अपने तीन बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत आई। सीमा हैदर के बाद अब नई लव स्टोरी सामने आई है। जहां ईरान की फैजा अपने प्रेमी से शादी करने के लिए भारत आ पहुंची है। फर्क बस इतना है कि फैजा अपने पिता को लेकर भारत आई है और उसने सारी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया है। पूरा मामला क्या है आईये आपको बताते हैं।

ईरान की फैजा को मुरादाबाद के रहने वाले दिवाकर से प्यार हो गया। दिवाकर यूट्यूबर है और वो भी फैजा से प्यार करता है। फैजा और उसके पिता 20 दिन के वीजा पर भारत आए हैं और दिवाकर ने मुरादाबाद में सगाई कर ली है। फिलहाल यह मामला भी खूब चर्चाओं में बना हुआ है। एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए दिवाकर ने अपनी पूरी कहानी बताई है।

युवक ने बताया कि तीन साल पहले फैजा और उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। शुरू में दोनों ने एक दूसरे के देशों के बारे में बात की। दरअसल, वो ट्रैवल ब्लॉग बनाते हैं। धीरे धीरे वो दोनों एक दूसरे को समझने लगे और दोनों को एक दूसरे से प्यार भी हो गया। इसके बाद उन दोनों ने साथ रहने का निर्णय कर लिया। बता दें कि 24 साल की ईरानी नागरिक फैजा 20 दिन के वीजा पर अपने पिता के साथ भारत आई है और वो मुरादाबाद में ही दिवाकर के घर पर रह रही है। अब दोनों ने शादी का फैसला भी कर लिया है।

बताया जा रहा है कि दोनों ने ईरान की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब शादी के लिए दोनों हिंदुस्तान की कानूनी प्रक्रिया को पूरा करेंगे। फिर दोनों शादी करेंगे। फिलहाल दोनों ने मुरादाबाद में ही सगाई कर ली है। दोनों की सगाई काफी धूमधाम के साथ हुई है। सगाई के दौरान भारत और ईरान के झंडे को भी लगाया गया था। 

--Advertisement--