img

terrible accident: पेरू में एक शॉपिंग मॉल के फूड कोर्ट की छत गिरने से छह लोगों की जान चली गई। लगभग 78 लोग घायल हुए हैं। देश के रक्षा मंत्री ने इसकी जानकारी दी।

मिली खबर के मुताबिक, ये घटना शुक्रवार रात को हुई जब ला लिबर्टाड क्षेत्र के ट्रूजिलो शहर में रियल प्लाजा ट्रूजिलो शॉपिंग मॉल के फूड कोर्ट में मौजूद लोगों पर लोहे की एक भारी छत गिर गई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। लगभग 78 लोग घायल हुए हैं।

रक्षा मंत्री वाल्टर एस्टुडिलो ने संवाददाताओं को बताया कि स्थानीय अग्निशमन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छत गिरने से पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। घायलों में से 30 को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 48 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

स्थानीय अग्निशमन विभाग के प्रमुख लुइस रोन्कल ने कहा कि बचाव और राहत कार्य जारी हैं। इस बीच इस घटना के बाद ट्रूजिलो के मेयर मारियो रेयना ने शॉपिंग मॉल को बंद करने की घोषणा की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।