सांसद प्रज्ञा सिंह विवादित बयानों से नहीं आ रही बाज़, हिंदू मंदिरों के चंदे को लेकर अब कह दी ऐसी बात

img

साध्वी और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर हमेशा अपने बिगड़े बोल के चर्चा में रहती है, वहीँ उन्होंने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू मंदिरों का धन विधर्मियों को चला जाता है। उन्होंने कहा कि वे हिंदू मंदिरों के धन को सरकारी कब्जे से मुक्त कराने की मुहिम शुरू करने जा रही हैं। हिंदुओं के संरक्षण में मंदिरों का संचालन और विकास करने के लिए उन्होंने एक अखाड़े की स्थापना की है।

pragya thakur

आपको बता दें कि साध्वी ने कहा कि मंदिरों में आने वाले धन से हिंदुओं का विकास किया जाएगा। उन्होंने सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भारत भक्ति अखाड़े की शुरुआत करते हुए यह ऐलान किया। अखाड़े का कार्यालय भोपाल के पुराने शहर स्थित हमीदिया रोड पर शुरू किया गया है। इस मौके पर उन्होंने कन्यापूजन भी किया। सांसद ठाकुर ने भारत भक्ति अखाड़े का उद्देश्य बताया कि हिंदुत्व और भगवा पर संकट आएगा तो यह सदैव रक्षा करेगा।

वहीँ उन्होंने आगे कहा कि अखाड़ा राष्ट्र, धर्म, धर्म ध्वज, धर्म गुरू, धर्म शास्त्रों, धरा, धन और धरोहरों की रक्षा करेगा। भारत भक्ति अखाड़े के कार्यालय में धर्म का प्रचार, धर्म की रक्षा और राष्ट्रभक्ति को जगाने के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे। साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि हिंदू मंदिर सरकार के कब्जे में रहते हैं। कलेक्टर उसका अध्यक्ष होता है। उनका धन अल्पसंख्यकों विधर्मियों को चला जाता है। भारत भक्ति अखाड़ा इसका विरोध करता है और अखाड़ा इसके लिए संघर्ष और आंदोलन करेगा। सरकार से कहेगा कि सरकार के संरक्षण से मंदिरों को मुक्त किया जाए।

Related News