बिहार के कण-कण में राजनीति है, कुछ भी हो सकता है: संजय राऊत

img
शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि बिहार के कण-कण में राजनीति है, वहां कुछ भी हो सकता है। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव से देश की राजनीति में बदलाव का संकेत भी दिया है।
संजय राऊत ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। चुनाव में तेजस्वी को कांग्रेस का पूरा साथ नहीं मिला। अकेले पूरा चुनाव लड़ा और सबसे अधिक सीटें प्राप्त की है। इस चुनाव में तेजस्वी के सामने नीतीश कुमार सहित समूचा केंद्रीय मंत्री समूह था।
इसके बाद भी तेजस्वी ने जिस संयम से चुनाव लड़ा, उससे तेजस्वी मैन आफ द मैच ही नहीं मैच आफ सीरीज साबित हुए हैं। इस चुनाव ने देश को एक युवा नेता दिया है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को तेजस्वी की पीठ थपथपानी चाहिए।
संजय राऊत ने बताया कि बिहार में भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का वचन दिया है। महाराष्ट्र में शिवसेना से सम्बंध बिगडऩे के बाद भाजपा नीतीश कुमार को सीएम बनाएगी। महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं को कोई काम नहीं हैं, उन्हें बिहार में जाकर नीतीश को सहयोग करना चाहिए।  राऊत ने कहा कि बिहार में कुछ भी हो सकता है। इसका कारण बिहार के कण-कण में राजनीति है, बिहार में नीतीश सरकार कितने दिन और किस तरह चलेगी, यह कहना मुश्किल है।
Related News