संजीव बालियान ने ने किया खुलासा, बताया- बंगाल में किसकी बनेगी सरकार

img

केंद्रीय मत्स्य व पशुपालन राज्य मंत्री संजीव बालियान ने सोमवार को कहा है कि वेस्ट बंगाल में BJP की सरकार बननी तय है। वह फरक्का के गंगाभवन में मीडिया से मुखातिब थे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने सांगठनिक बैठक की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Sanjeev Balyan

मीडिया से मुखातिब बालियान ने कहा कि पिछले एक महीने से वह वेस्ट बंगाल के विभिन्न हिस्सों में घूम रहे हैं और जमीनी स्थिति का आकलन कर रहे हैं। उन्हें इस बात का भली-भांति एहसास हो गया है कि राज्यभर में माहौल BJP के पक्ष में है और यहां अगली सरकार BJP की ही बनेगी।

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में BJP कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हुआ है और फरक्का में विशेष तौर पर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। बलियान ने कहा कि ममता बनर्जी के कुशासन से राज्य के लोग त्रस्त हैं और यहां बदलाव चाहते हैं। BJP इसका विकल्प बनेगी। मीडिया से मुखातिब होने के बाद वह मुर्शिदाबाद के लालगोला के लिए रवाना हो गए।

दरअसल वेस्ट बंगाल में जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 13 केंद्रीय नेताओं को पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया है जिसमें संजीव बालियान भी हैं। वह जिले के विभिन्न हिस्सों में घूम-घूम कर सांगठनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके अलावा जमीनी तौर पर पार्टी की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट भी तैयार कर रहे हैं जो जेपी नड्डा को सौंपी जानी है।

 

Related News