Saturn जल्द बदलेंगे चाल, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत ,देखें क्या आपकी राशि भी है इनमें

img

ज्योतिष के अनुसार समय-समय पर ग्रहों की चाल बदलती रहती है जिसका शुभ या अशुभ प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ ही इनकी उल्टी और सीधी चाल का भी लोगों पर असर पड़ता है। वर्तमान समय में क्रूर ग्रह माने जाने वाले शनि (Saturn) मकर राशि में वक्री चाल चल रहे हैं। शनि 23 मई 2021 से मकर राशि में वक्री हैं लेकिन अब थोड़े दिन बाद ये वक्री से मार्गी हो जायेंगे। 11 अक्तूबर 2021 को शनि मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि के मार्गी होने पर इसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं शनि की सीधी चाल से किन राशियों की किस्मत खुल जाएगी।

astrology - saturn

मिथुन राशि 

शनि (Saturn) की सीधी चाल का सबसे अधिक सकारात्मक असर मिथुन राशि के जातकों पर पड़ेगा। इस राशि पर शनि का ढैय्या चल रही है। शनि के 141 दिन तक उलटी चाल चलने की वजह से इन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन जैसे ही शनि मार्गी होंगे मिथुन राशि के जातकों की समस्याएं हल होनी शुरू हो जाएंगी। बीमारियां से निजात मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मान सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि 

मिथुन राशि के अलावा तुला राशि के जातकों पर जनवरी 2020 से शनि (Saturn) की ढैय्या चल रही है। शनि के प्रकोप से तुला राशि के जातकों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनि के मार्गी होने से तुला राशि के जातकों को राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। रूके हुए काम पूरे होने लगेंगे। परिवार वालों का साथ मिलने से मानसिक सुख मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होने लगेगा।

धनु राशि

इस समय धनु राशि पर शनि (Saturn) का प्रकोप चल रहा है। धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। शनि के वक्री होने से इस राशि के जातकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । 11 अक्तूबर 2021 के बाद शनि के मार्गी होने के बाद इनकी परेशानियां कम होने लगेंगी। आर्थिक परिशानियों का दौर खत्म होगा।

Bollywood News: करीना कपूर ने शेयर की छोटे बेटे जेह की क्यूट तस्वीर, लिखा ये प्यारा मैसेज

Related News