इस देश में भी उठी सुशांत के लिए इंसाफ की मांग, बहन श्वेता ने होर्डिंग शेयर कर कही ये बात

img

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के न‍िधन को चार महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। कई देशों से सुशांत के लिए न्‍याय की मांग उठ रही है। अब श्रीलंका में सुशांत को इंसाफ दिलाने को लेकर होर्डिंग लगे हैं। फैंस की ओर से लगातार सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने और केस की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

Sushant sister shares photos of billboards in Sri Lanka

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए न्याय की मांग करती रही हैं। फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की सीबीआई जांच कर रही है। श्वेता सिंह कृति सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और जस्टिस फॉर सुशांत कैंपेन चला रही हैं।

श्वेता सिंह कृति ने शनिवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जो श्रीलंका की है। इन तस्वीरों में कुछ होर्डिंग नजर आ रही है। श्रीलंका की सड़कों पर सुशांत के ल‍िए न्‍याय की मांग करते हुए होर्डिंग नजर आ रहे हैं। श्वेता सिंह कृति ने ट्विटर पर होर्डिंग शेयर कर लिखा-‘शुक्रिया श्रीलंका।’

युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में सुसाइड कर ली थी। उसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की थी और फ‍िर सीबीआई को यह मामला सौंप दिया गया।

अब इस मामले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों के एक पैनल ने सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर की थ्योरी को खारिज कर द‍िया है। सुशांत के फैंस और परिवार उनके सुसाइड पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं सुशांत की बहन और परिवार वालों का कहना है कि उन्हें सीबीआई की जांच पर भरोसा है।

Related News