Shahjahanpur: यातायात अधिकारी ने शाहजहांपुर के यातायात प्रभारी चंद्र प्रकाश शुक्ला को किया सम्मानित

img
राम निवास शर्मा
शाहजहांपुर 24 दिसंबर। गुरुवार मोहम्मद निजाम हसन पुलिस अधीक्षक  उपनिदेशक यातायात निदेशालय लखनऊ द्वारा Shahjahapur कार्यालय यातायात का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था, कार्यालय अभिलेख आदि का गहनता से निरीक्षण व अवलोकन किया गया। तदोपरांत पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा अभिलेखों व स्टोर मे साफ सफाई की व्यवस्थाओं को देखा।
Shahjahanpur latest news
अभिलेखों के रखरखाव व साफ-सफाई उच्च कोटि की पायी गयी। उन्होंने शहर मे भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा यातायात व्यवस्था व शहर मे लगे यातायात जागरूकता के सम्बन्ध मे लगे होर्डिंग्स को देखकर प्रभारी निरीक्षक यातायात की जमकर तारीफ की।
इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा प्रभारी निरीक्षक  चन्द्रप्रकाश शुक्ल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  इसके अतिरिक्त हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ड्यूटी कर रहे  कांस्टेबल को नगद पुरस्कार तथा स्टोर/अभिलेखों का सही तरीके से रखरखाव हेतु स्टोर प्रभारी तथा कार्यालय में नियुक्त आरक्षी सचिंद्र दीक्षित व अन्य ट्रेफिककर्मियों को अच्छा कार्य करने हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।
फोटो: प्रशस्ति पत्र देते हुए
Related News