Shakun Apshakun: इन 5 घटनाओं का होना माना जाता है अपशगुन, मिलता है ये संकेत

img

शकुन शास्त्र में बताया गया है कि जीवन में घटने वाली कई घटनाएं किसी न किसी शकुन-अपशकुन (Shakun Apshakun) का संकेत देती हैं।कई ऐसे कार्य होते हैं जिन्हें करना शुभ माना जाता है तो वहीं कुछ चीजों को अपशकुन के तौर पर देखा जाता है। कहा है कि अपशकुन होने पर कार्यों में बढ़ाएं आने लगती हैं और कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं शकुन शास्त्र में कुछ ऐसे अपशकुन के बारे में बताया गया है जो किसी अप्रिय घटना का संकेत देते हैं। आइये जाने हैं उन सकेतों के बारे में…

दूध से जुड़ा अपशकुन

कभी- कभी दूध का उबलकर गैस पर गिर जाना आम बात है लेकिन अगर अक्सर ऐसा होता हो तो यह अपशकुन माना जाता है। शगुन शाश्त्र के अनुसार ये किसी बड़ी दुर्घटना या हानि होने की तरफ इशारा करता है। (Shakun Apshakun)

पानी से जुड़ा अपशकुन

शकुन शास्त्र (Shakun Apshakun) में बताया गया है कि नल से लगातार पानी टपकना बड़ी धन हानि की तरफ इशारा करता है। बाथरूम में खाली बाल्टी रखना भी अपशकुन माना जाता है। कहते हैं कि खाली बाल्टी आर्थिक और मानसिक परेशानी की वजह बनती हैं इसलिए हमेशा बाथरूम में बाल्टी को भरकर रखें।

टूटा कांच

शकुन शास्त्र में कांच की चीजों के टूटने को भी अपशगुन माना है। कहा जाता है कि अगर कांच का कोई सामान टूट जाए तो उसे घर से तुरंत बाहर कर देना चाहिए। टूटा कांच घर में दरिद्रता लाता है।

चाकू से जुड़ा अपशकुन

चाकू का गिरना भी अशुभ होता है। शगुन शास्त्र में कहा गया है कि चाकू को आग के पास रखना भी नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि छुरी-कांटे को एक-दूसरे के ऊपर रखने से घर में कलह बढ़ने लगती है। (Shakun Apshakun)

छींक का अपशकुन

घर से निकलते समय कोई छींक दो तो इसे भी अपशकुन के तौर पर देखा जाता है। ऐसा होने से काम में रुकावट आ जाती है। किसी के छींक देने पर तुरंत घर से निकलने की बजाय थोड़ी देर रुक कर और पानी पीकर ही बाहर निकलना चाहिए। (Shakun Apshakun)

Hal Shashti 2022: हल षष्ठी व्रत कल या परसों, जाने सही डेट और पूजा विधि

Chanakya Niti: इन चीजों को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए पैर, छिन जाती हैं खुशियां

 

Related News