बिहार चुनाव-2020: शरद यादव की बेटी ने थामा कांग्रेस का दामन, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

img

लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया शरद यादव की बेटी सुभाषिनी राज राव ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया है। उनके साथ लोजपा महासचिव काली प्रसाद पांडेय भी कांग्रेस ने शामिल हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रवक्ता पवन खेड़ा, देवेंद्र यादव और राष्ट्रीय सचिव तथा बिहार के प्रभारी अजय कपूर ने दोनों नेताओं को कांग्रेस का पटका पहना पार्टी की सदस्यता दिलाई।

sharad yadav's daughter

कांग्रेस में शामिल होने के बाद सुभाषिनी राव ने कहा कि उनके परिवार ने बिहार की जनता की काफी सेवा की है। लोगों के दुख-दर्द में सहायक होने के साथ लोकहित के कार्यों को किया है। ऐसे में अब बिहार की सेवा करने की बारी उनकी है। जानकारी के मुताबिक सुभाषिनी वह माधेपुरा की बिहारीगंज सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं।

वहीं, लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव रहे काली प्रसाद पांडेय ने महाभारत के दृश्य का वर्णन करते हुए कहा कि जिस तरह कौरवों ने सेना मांगी और पांडवों ने श्रीकृष्ण पर भरोसा जताया। उसी प्रकार उनका भरोसा भी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के नेतृत्व पर है। उन्होंने कहा कि अगर सही मार्गदर्शक साथ हो तो कोई भी युद्ध जीता जा सकता है। वहीं बीते दिनों में काली पांडेय ने बिहार की कुचायकोट विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया था। तब अचानक कांग्रेस के झंडे के साथ नामांकन के लिए जाकर उन्होंने लोजपा को बड़ा झटका दिया था।

 

Related News