Shardiya Navratri 2022: शुरू हुए शारदीय नवरात्र, घरों में स्थापित किये गए कलश, लगे मां के जयकारे

img

हिन्दू धर्म का प्रमुख पर्व शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2022) आज घटस्थापना के साथ ही शुरू हो गया है। माता के भक्तों ने आज नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विशेष पूजा अर्चना की। इस दिन लोगों ने माता की चौकी, अखंड ज्योति और देवी प्रतिमा स्थापित की। वहीं मंदिरों में भी मां की विशेष पूजा अर्चना की गई और माता के जयकारे लगे। कई हिन्दू संगठनों ने भी जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान किये। गीत दिवस यानी की रविवार को नवरात्र की पूजन सामग्री के लिए शहर के मुख्य बाजारों से लेकर छोटे बाजरों तक में भारी भीड़ देखी गई।

बता दें कि नवरात्रि (Shardiya Navratri 2022)के इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में देवी दुर्गा जो माता पार्वती का ही स्वरूप हैं, उन्हें नवरात्रि में महाशक्ति के रूप में पूजा जाता है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि नवरात्रि में घट स्थापना का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि का समापन पांच अक्तूबर को दशमी तिथि और दशहरे पर्व के साथ होगा। उन्होंने कहा कि नवरात्र पर्व मां शक्ति की पूजा-उपासना के लिए विशेष माना गया है। (Shardiya Navratri 2022)

हिंदू पंचांग के मुताबिक सालभर में कुल चार नवरात्रि आते हैं। दो गुप्त नवरात्रि , एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि। सभी नवरात्र में शारदीय (Shardiya Navratri 2022) और चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि नवरात्रि में देवी दुर्गा हिमालय से पृथ्वी लोक में आती हैं और अपने भक्तों के घरों में नौ दिनों के लिए वास करती हैं। आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों तक माता की विशेष पूजा करने से मां भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करती हैं। (Shardiya Navratri 2022)

Sports News: T20I सीरीज में पाकिस्तान ने फिर की बराबरी, इस गेंदबाज ने महज 6 गेंदों में पलटा मैच

Kerala lottery winners:केरल के लॉटरी विजेता के पीछे पड़े लोग, घर में रहना भी हुआ दुस्वार ; जानें क्या है मामला

Related News