img

नहाना एक दैनिक क्रिया है। इस काम को करते वक्त वैज्ञानिक एवं धार्मिक नियमों का पालन करना जरुरी है। स्नान से शरीर स्वच्छ और मन प्रसन्न रहता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे नहाने से पहले और उसके बाद क्या नहीं करना चाहिए। 

जानकारी के अनुसार, खाने के तुरंत बाद कभी न नहाएं। सवेरे स्नान करना चाहिए. सुबह स्नान करने के बाद सकारात्मक ऊर्जा का सृजन होता है।

नहाने के बाद हमेशा साफ कपड़े पहनें। बिना स्नान किए पूजा नहीं करनी चाहिए और न ही पूजा से जुड़ी वस्तुओं को छूना चाहिए। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, कभी भी नग्न होकर स्नान नहीं करना चाहिए।

आपको बता दें कि स्नान से ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से निजात मिलती है। नहाना एक ब्रीथिंग एक्सरसाइज भी है, इससे लंग्स की भी वर्जिश होती है। स्किन पर कई प्रकार के बैक्टीरिया रहते हैं. स्नान से ही ये घातक बैक्टीरिया आपके शरीर से खत्म हो जाते है. इसीलिए स्नान आपके शरीर के लिए लाभदायक होता है।