img

Up kiran,Digital Desk : 69 साल की उम्र में भी अनिल कपूर अपने दमदार एक्शन अंदाज से दर्शकों को रोमांचित करने वाले हैं। शुक्रवार को उनकी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सूबेदार’ का पहला पोस्टर रिलीज किया गया, जिसमें अनिल कपूर और राधिका मदान मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म पिछले साल रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के कारण इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। पोस्टर में अनिल कपूर स्वैग के साथ पंच मारते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में भरपूर एक्शन होगा।

‘सूबेदार’ अमेज़न प्राइम पर स्ट्रीम होगी, हालांकि रिलीज़ डेट अभी तय नहीं हुई है। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है और अनिल कपूर इसके को-प्रोड्यूसर भी हैं। इसमें अनिल कपूर एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने परिवार की सुरक्षा के लिए दुश्मनों से भिड़ता है। फिल्म में एक्शन के साथ इमोशनल एंगल भी देखने को मिलेगा।

इसके अलावा, अनिल कपूर इस साल ‘अल्फा’ और ‘किंग’ जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। ‘किंग’ में कई नामी एक्टर्स के साथ उनका प्रदर्शन देखने को मिलेगा।