Up kiran,Digital Desk : भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार फिर WPL का खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद जहां स्मृति की तारीफों के पुल बंधे, वहीं सोशल मीडिया पर उनके पूर्व मंगेतर पलाश मुछाल एक बार फिर ट्रोलिंग के निशाने पर आ गए। खास बात यह रही कि इस बार ट्रोलिंग में खुद स्मृति की मां स्मिता मंधाना भी शामिल हो गईं और उन्होंने बिना कुछ लिखे, एक पोस्ट रीशेयर कर पलाश पर तंज कस दिया।
RCB की जीत, स्मृति की कप्तानी का जलवा
डब्ल्यूपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी महिला टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाई। फाइनल में स्मृति मंधाना ने 41 गेंदों में 87 रनों की धमाकेदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। जीत के बाद यह भी सामने आया कि मैच से एक रात पहले स्मृति को 103 डिग्री बुखार था, इसके बावजूद उन्होंने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया।
पलाश मुछाल क्यों बने ट्रोलिंग का टारगेट?
स्मृति मंधाना की यह जीत निजी जिंदगी के लिहाज से भी काफी खास मानी जा रही है। पिछले कुछ समय से वह अपने टूटे रिश्ते को लेकर चर्चा में रही हैं। स्मृति और पलाश मुछाल की शादी पिछले साल उनके गृहनगर सांगली में होनी थी, रस्में भी शुरू हो चुकी थीं, लेकिन ऐन वक्त पर शादी रद्द कर दी गई। दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अलगाव की वजह नहीं बताई, लेकिन इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर पलाश को लेकर तरह-तरह की बातें होती रही हैं।
मां स्मिता मंधाना ने ऐसे किया पलाश को ट्रोल
WPL फाइनल के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर एक मीम वायरल हुआ, जिसमें स्मृति के बल्लेबाजी अंदाज को लेकर मजाकिया अंदाज में कहा गया कि जिस तरह से उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की धुनाई की, ऐसा लग रहा था जैसे हर गेंद पर उन्हें अपने पूर्व प्रेमी पलाश मुछाल का चेहरा नजर आ रहा हो।
इस मीम को स्मृति की मां स्मिता मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रीशेयर कर दिया। उन्होंने कुछ लिखा नहीं, लेकिन यह रीशेयर ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। पोस्ट सामने आते ही पलाश एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।
यूजर्स बोले– ‘मां रॉक्ड’
स्मृति की मां के इस कदम पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोगों ने स्मिता मंधाना की तारीफ करते हुए उन्हें ‘सैवेज आंटी’ तक कह दिया। कुछ यूजर्स ने लिखा, “मां रॉक्ड, स्मृति शॉक्ड”, तो किसी ने कहा, “ये असली इंडियन मां का जवाब है।” वहीं कई लोग स्मृति की मजबूती और उनके परिवार के सपोर्ट की भी सराहना कर रहे हैं।
बुखार में खेलकर रचा इतिहास
फाइनल मुकाबले में स्मृति मंधाना का प्रदर्शन सिर्फ एक पारी नहीं, बल्कि जज्बे की मिसाल बन गया। तेज बुखार के बावजूद मैदान पर उतरकर टीम को खिताब दिलाना फैंस के लिए भावुक कर देने वाला पल रहा। यही वजह है कि WPL 2026 की यह जीत स्मृति के करियर की सबसे यादगार जीतों में गिनी जा रही है।




