SP-BSP गठबंधन की बढ़ेगी ताकत, ये दल भी हो सकता है शामिल

img

New Delhi. उत्तर प्रदेश में SP-BSP गठबंधन के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। खबर है की राष्ट्रीय लोकदल इस गठबंधन में शामिल हो सकता है। बुधवार (16 जनवरी) को राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी दिल्ली में पहले अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोनों नेताओं की मुलाकात मायावती से होगी। सूत्रों का कहना है की चार सीटों पर आरएलडी के साथ बात बन सकती है।

SP-BSP गठबंधन से पहले माना जा रहा था कि अजित सिंह की पार्टी राष्‍ट्रीय लोक दल (रालोद) को भी इसमें शामिल किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, रालोद गठबंधन में पांच-छह सीटें अपने लिए मांग रही थी, लेकिन इसके बावजूद जब मायावती और अखिलेश ने गठबंधन का ऐलान किया तो कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्‍व के लिए दो सीटें छोड़ने के बाद 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा सपा-बसपा ने की। इस तरह बाकी दलों के लिए केवल दो सीटों की गुंजाइश गठबंधन ने छोड़ी। सूत्रों के मुताबिक, इस गठबंधन ने ये दो अन्‍य सीटें रालोद के लिए छोड़ी थीं लेकिन, रालोद इससे संतुष्‍ट नहीं है।

सपा नेता अखिलेश यादव और रालोद नेता जयंत चौधरी की आज (बुधवार) को होने वाली मुलाकात में भी इसी मुद्दे पर चर्चा संभव है। सूत्रों के मुताबिक, कैराना फॉर्मूले के तहत एक सीट रालोद को और दी जा सकती है। कैराना लोकसभा उपचुनाव के वक्‍त सपा और रालोद के बीच जो तालमेल हुआ था, उसके तहत कैराना में रालोद के चुनाव चिन्‍ह पर सपा के प्रत्‍याशी ने चुनाव लड़ा था। उसको ही कैराना फॉर्मूला कहा जाता है।

Related News