हाथरस कांड के विरोध में सपा ने निकाला पैदल मार्च, दोषी अधिकारियों की बर्खास्तगी की मांग

img

हाथरस कांड के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला।

SP takes out foot march to protest Hathras case

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता सर्किट हाउस पर एकत्र हुए। इस दौरान सर्किट हाउस के आसपास भारी मात्रा में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। मगर सपा कार्यकर्ताओं के तेवर देखकर पुलिस-प्रशासन उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सपा कार्यकर्ता सर्किट हाउस से नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां धरना देते हुए जमकर हंगामा किया।

सपा नेता अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार हाथरस कांड की सच्चाई को जनता के सामने आने से रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है, जिसके चलते विपक्ष के नेताओं से लेकर मीडिया तक को पीड़ित परिजनों से मिलने से रोका जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के कार्यकर्ता इस कांड पर लगातार अपना विरोध प्रकट करते रहे हैं, जो आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने हाथरस कांड में लापरवाही बरतने वाले सभी अधिकारियों की बर्खास्तगी और आरोपितों को फांसी दिए जाने की मांग की।

Related News