नेट्स में पसीना बहाया, फिर भी सस्पेंस बरकरार! रबाडा की वापसी पर मैनेजमेंट ने लिया बड़ा फैसला

नेट्स में पसीना बहाया, फिर भी सस्पेंस बरकरार! रबाडा की वापसी पर मैनेजमेंट ने लिया बड़ा फैसला

साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 9 अक्टूबर से डरबन में शुरू होगी। मेजबान टीम के स्टार पेसर कगिसो रबाडा की फिटनेस पर सस्पेंस जारी है।

अगस्त में हैमस्ट्रिंग चोट के बाद से रबाडा क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच मई में आईपीएल 2025 में खेला था। हालांकि, 7 अक्टूबर को डरबन नेट्स में उन्होंने गेंदबाजी अभ्यास किया।

स्पिनर साइमन हार्मर के मुताबिक, रबाडा की फिटनेस पर अंतिम फैसला मैच की सुबह ही होगा। मैनेजमेंट कोई जल्दबाजी नहीं चाहता।

रबाडा नहीं खेले तो एनरिक नॉर्खिया की टेस्ट टीम में वापसी तय है। नॉर्खिया ने तीन साल से कोई टेस्ट नहीं खेला है। स्क्वॉड में मार्को यानसन और गेराल्ड कोएत्जी भी मौजूद हैं।

डिफेंडिंग चैंपियन साउथ अफ्रीका का लक्ष्य WTC खिताब बचाना है। इस सीरीज के बाद टीम को बांग्लादेश और इंग्लैंड की मेजबानी करनी है।