नार्वे के लिए मुसीबत बना पाकिस्तान, जानें क्या है माजरा

img

नॉर्वे की पुलिस ने पाकिस्तान को अपने देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। नॉर्वेजियन पुलिस सुरक्षा सेवा यानी पीएसी के खतरे की आकलन रिपोर्ट दो हज़ार 23 के अनुसार पाकिस्तान ने नॉर्वे के लिए खतरा पैदा कर दिया है। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान अवैध तरीकों का इस्तेमाल कर नॉर्वे की संवेदनशील टेक्नोलॉजी को चुरा रहा है। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान और पाकिस्तानी लोगों से सतर्क रहने, उनकी जांच करने और निरंतर निगरानी बनाए रखने के सुझाव दिए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान से हर साल वैध और अवैध रूप से हजारों लोग यूरोप जाते हैं। वैध वीजा धारक सीधी फ्लाइट के जरिए यूरोप का रुख करते हैं, जबकि अवैध तरीके से घुसने वाले लोग अफगानिस्तान, ईरान और तुर्की के रास्ते यूरोप में एंट्री करते हैं। ग्रीक समाचार वेबसाइट डायरेक्टर्स की रिपोर्ट के अनुसार, संवेदनशील टेक्नोलॉजी के प्रसार के संबंध में पाकिस्तान को नॉर्वे के लिए खतरा बताया गया है।

नॉर्वेजियन बिजनेस शोधकर्ताओं और शोध संस्थानों के पास नॉलेज और टेक्नोलॉजी है, जो एडवांस वेपन सिस्टम और सामूहिक विनाश के हथियारों को बनाने में इस्तेमाल की जाती है। क्योंकि नॉर्वे एक तेल उत्पादक देश है जो समुद्री क्षेत्रों में काफी विशेषज्ञता रखता है। इस कारण से नॉर्वे के पास एडवांस मरीन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि सेंसेटिव टेक्नोलॉजी को पाने के लिए पाकिस्तान दो तरीकों का इस्तेमाल कर सकता है।

एक तरफ वह नॉर्वे में शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों में अपने शोधकर्ताओं को अवैध रूप से नियुक्त करवा सकता है। इसके जरिए संवेदनशील टेक्नोलॉजी हासिल करने और वेपन सिस्टम के विकास के लिए जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है। 
 

Related News