अजीबोगरीब मछली: माथे पर हरे रंग की बल्ब की तरह आंखें देख हैरान हुए वैज्ञानिक

img

समुद्र में कई ऐसे विचित्र जीव हैं जो आम लोगों के साथ ही वैज्ञानिकों को भी हैरान कर देते हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों को ऐसी मछली मिली है जिसकी आंखें माथे पर हैं। ये आंखें हरे रंग के बल्ब की तरह नजर आती हैं। बता दें कि अभी तक ऐसी मछली नहीं देखी गई थी जिसके इस तरह की आंखें हों। वैज्ञानिकों ने इस मछली को कैलिफोर्निया के मॉन्टेरे बे की गहराइयों में खोज निकाला है। इस विचित्र जीव का नाम बैरलआई फिश है।

FISH

बताया जाता है कि मॉन्टेरे बे एक्वेरि​यम रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने अब तक इसे 9 बार देखा है। ये मछली बेहद दुर्लभ प्रजाति की मानी जा रही है। इस मछली का वैज्ञानिक नाम मैक्रोपिन्ना माइक्रोस्टोमा है। आखिरी बार ये 9 दिसंबर 2021 को समुद्र में नजर आयी थी। पिछले हफ्ते MBARI के रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल ने जब मॉन्टेरे की खाड़ी में गोता लगाया तब वैज्ञानिकों को स्क्रीन पर ऐसी मछली देखने को मिली। इस मछली को देख कर वैज्ञानिक देखते हैरान रह गए। वैगींइकों के मुताबिक ये मछली लगभग 2132 फीट की गहराई में गोते लगा रही थी। इसके माथे पर हरे रंग की बल्ब की तरह आंख थी।

दुनिया के सबसे दुर्लभ जीवों में से एक

Monterey Bay Aquarium Research Institute के सीनियर साइंटिस्ट थॉमल नोल्स का कहना है कि पहले तो बैरलआई फिश आकार में छोटी लग रही थी लेकिन थोड़ी देर में समझ में आया कि मैं दुनिया के सबसे दुर्लभ जीव को अपनी आंखों से देख रहा हूं। कहते हैं कि समुद्री जीवों पर शोध करने वाले वैज्ञानिकों को ये दुर्लभ मछली जीवन में एक ही बार देखने के लिए मिलती है।

उन्होंने बताया कि ROV की रोशनी जब मछली के ऊपर पड़ी तो उन्होंने देखा कि मछली की आंख पर तरल पदार्थ से भरा एक कवर था जो उसकी आंखों को सुरक्षा प्रदान करता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि मछली की आंखें रोशनी के प्रति बेहद संवे​दनशील होती हैं। रोशनी देखते ही ये इधर-उधर भागने लगती हैं।

Barreleye Fish की आंखों के सामने आगे की तरफ दो छोटे-छोटे कैप्सूल होते हैं जो सूंघने के काम आते हैं। उनका कहना है कि आमतौर पर ये मछलियां शिकार नहीं करतीं। ये चुपचाप एक ही स्थान पर गोता लगाती रहती हैं। इस दौरान जैसे ही कोई चीज इनके मुंह के सामने आती है ये उसे निगल लेती हैं।

Related News