नई दिल्ली। सन मेलन एक ऐसा फल जो सिर्फ गर्मियों में ही मिलता है। इस फल को हिंदी में सरदा कहते हैं। इस फल को खाने के साथ ही सलाद, प्यूरी बनाकर स्मूदी, आइसक्रीम, दही या फ्रोजन डेजर्ट में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर सन मेलन यानी की सरदा बहुत ही पावरफुल इम्यूनिटी बूस्टर भी होता है। इसके साथ ही इसमें और भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में…
खरबूजे में ऐडिनोसिन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। पोटैशियम शरीर में सोडियम से होने वाले नुकसान से इंसान का बचाव करता है। साथ ही ये ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। वहीं ऐडिनोसिन कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम में खून के थक्के को जमने से रोकता है जिससे दिल से जुड़ी बीमारियां होने का जोखिम कम रहता है।
पीरियड्स में यदि पेट दर्द और ऐंठन की समस्या बहुत अधिक हो तो सरदा का सेवन करना चाहिए। ये काफी फायदेमंद होता है।
महिला हो या पुरुष, बाल झड़ने की समस्या से आजकल हर कोई परेशान है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है। सरदा में मिलने वाला विटामिन बी बालों के झड़ने से रोकने के साथ ही ग्रोथ बढ़ाने में भी मदद करता है। सरदा यानी खरबूजे को खाने के अलावा आप इसका पेस्ट बनाकर बालों पर लगा भी सकते हैं। इससे बहुत फायदा मिलता है और बालों का झड़ना रुक जाता है।
खरबूजे में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है लेकिन फाइबर अच्छी-खासी मात्रा में पाया जाता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। सरदा के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख नहीं लगती जिससे आप बेवजह खाने से बच जाते हैं।
सरदा में पाए जाने वाला बीटा कैरोटिन आंखों को भी हेल्दी रखने में मददगार होता है। एक्सपर्ट् बताते हैं कि मिलने वाला बीटा कैरोटीन, विटामिन ए में बदल जाता है जो आंखों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।
खरबूजे के सेवन से पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। ये आंतों को फंक्शन एकदम सही रहता है जिससे कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती है।
अधिकतर गर्भवती महिलाओं में फॉलिक एसिड की कमी पाई जाती है। ऐसे में सरदा के सेवन से उनके शरीर में फॉलिए एसि़ड की कमी को पूरा किया जा सकता है।
सरदा में पाया जाने वाला पौटेशियम मस्तिष्क में ऑक्सीजन की सप्लाई करता है जो ब्रेन फंक्शन को इंप्रूव करता है और तनाव तथा अवसाद को दूर रखता है।