सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी, कहा- ये टीम जीतेगी IPL-2021 का खिताब

img

भारतीय प्रीमियर लीग 2021 का काउंट-डाउन शुरू हो चुका है। नौ अप्रैल को मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की टीम के मध्य टक्कर के साथ दुनिया के सबसे रोमांचक लीग की शुरुआत हो जाएगी। इस सीजन को लेकर सभी टीमें अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इधर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने IPL 2021 के चैंपियन को लेकर भविष्यवाणी कर दी है।

IPL 2

सुनील ने बताया कि इस बार भी रोहित शर्मा की अगुआई में मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल चैंपियन बनेगी। गावस्कर ने मुंबई को ट्रॉफी का प्रबल दावेदार बताया है। उन्हेंने कहा कि वर्तमान में मुंबई इंडियंस को हराना बहुत मुश्किल है।

गावस्कर ने बताया कि 5 मर्तबा (Five Times) की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। इस टीम में भारत के कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इसके अलावा कई इंटरनेशनल क्रिकेटर भी हैं, जो अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरे मुताबिक मुंबई को हराना मुश्किल है। हमने देखा है कि उसके खिलाड़ी फॉर्म में हैं। इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने भी हाल ही में बेहतरीन बैटिंग की है। मुंबई के खिलाड़ियों ने हाल ही में इंग्लैंड के विरूद्ध सीमित ओवरों की सीरीज में हिस्सा लिया, जहां देखा गया कि वे अच्छे फॉर्म में हैं।

आपको बता दें कि खतरनाक बैटिंग, अच्छे ‘जबरदस्त हिटर’ की मौजूदगी और मजबूत तेज गेंदबाजी अटैक से 5 मर्तबा (Five Times) का चैंपियन मुंबई आगामी इस सीजन में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।

Related News