img

फिल्म इंडस्ट्री के अन्ना कहे जाने वाले सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने 2015 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म 'हीरो' की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था। इसका निर्माण सलमान खान और सुभाष घई ने किया था। लेकिन अथिया सफल नहीं रहीं।

'हीरो' के बाद अथिया 2017 में मूवी 'मुबारकां' में नजर आईं। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और अर्जुन कपूर थे। हालाँकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। 2019 में अथिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में नजर आईं। इस फिल्म ने उनकी पिछली दोनों फिल्मों से कम कमाई की।

सन् 2019 के बाद अथिया किसी भी मूवी में नजर नहीं आई हैं। अथिया ने उसी साल लोकप्रिय भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से शादी कर ली। दोनों की शादी सुनील शेट्टी के लोनावला स्थित फार्महाउस पर हुई।

अथिया ने निरंतर तीन फ्लॉप फिल्में दीं, साथ ही 2019 के बाद बड़े पर्दे पर नजर नहीं आईं, अगर आप सोच रहे हैं कि उनकी संपत्ति कैसे बढ़ गई है, तो वह इंस्टाग्राम पर विज्ञापनों के जरिए करोड़ों की कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अथिया और केएल राहुल की नेटवर्थ 110 करोड़ है।

--Advertisement--