img

शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए IPL के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया। मुंबई ने 20 ओवर में 157 रन पूरे कर लिए थे। मगर चेन्नई ने 18.1 ओवर में 159 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। तो मुंबई इंडियंस इस IPL सीजन में निरंतर दूसरी बार हारी।

सूर्यकुमार यादव और इशान किशन ने उम्मीद के अनुसार, प्रदर्शन नहीं किया। मुंबई इंडियंस की हार का सामना करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दो मैच हारने के बाद रोहित ने कहा कि मुझे और अन्य अनुभवी क्रिकेटरों को जिम्मेदारी से खेलना होगा और अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

रोहित ने आगे कहा, मेरे सहित अन्य खिलाड़ियों को अच्छी बैटिंग करने और अधिक रन बनाने की जरूरत है। हम IPL के प्रारूप से अच्छी तरह वाकिफ हैं। हमें लय हासिल करने की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो ये चीजें टीम के लिए परेशानी खड़ी कर देंगी। हमें अलग-अलग चीजों को आजमाने की जरूरत है। आक्रामक बैटिंग की जरूरत हिम्मत चाहिए। हमारे पास कुछ खिलाड़ी हैं जो IPL में नए हैं। उन्हें कुछ समय देना होगा। इसमें समय लगेगा। लेकिन हमें उनकी क्षमता पर विश्वास करना होगा। मुंबई ने पावर प्ले में एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए। लेकिन, 8 विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी. हमने 40 रन कम बनाए थे।

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय़ लिया। उसके बाद मुंबई बड़ा स्कोर बोर्ड पर नहीं लगा सकी। रोहित शर्मा 21 रन बनाकर आउट हुए। रनों के लिए संघर्ष कर रहे सूर्यकुमार यादव सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। CSK ने मैच जीतने के बाद, रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

--Advertisement--