img

t20 world cup 2024: IND vs PAK के बीच खेला गया मैच भारत ने 6 रनों से जीत लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 120 रनों का लक्ष्य दिया था। मगर बाबर आजम की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन ही बना सकी। इस मैच में बने 5 रिकॉर्ड, पाकिस्तान की गर्दन शर्म से झुक जाएगी

पहला रिकॉर्ड

T20I में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव करने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है। उन्होंने 2021 में 119 रन का बचाव किया था। अब इस लिस्ट में भारत का नाम दूसरे स्थान पर है। भारत ने 120 रन का लक्ष्य रखकर इसका सफलतापूर्वक बचाव किया।

दूसरा रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक पाकिस्तान को 7 बार हराया है। टी20 वर्ल्ड कप में अब तक किसी भी टीम को इतनी बार किसी टीम ने नहीं हराया है।

तीसरा रिकॉर्ड

भारत टी20 विश्व कप में सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव करने में श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर है। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 120 रन का सफलतापूर्वक बचाव किया। अब इस लिस्ट में श्रीलंका के साथ भारत का नाम भी जुड़ गया है। भारत टी20 विश्व कप के इतिहास में सफल बचाव के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है।

चौथा रिकॉर्ड

भारत ने टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव करने का नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले, भारत ने 2016 में टी20I में जिम्बाब्वे के खिलाफ 139 रनों का सफलतापूर्वक बचाव किया था। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वो रिकॉर्ड तोड़ दिया।

पांचवा रिकॉर्ड

न्यूयॉर्क में हुए मैच में पाकिस्तान ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत को ऑलआउट किया। पाकिस्तान ने इससे पहले कभी भारत को टी20 में आउट नहीं किया था। इस मैच में भले ही पाकिस्तान ये उपलब्धि हासिल करने में कामयाब रहा मगर उसे हार स्वीकार करनी पड़ी।

--Advertisement--