img

डेस्क। पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को महिला विश्व कप में भारत ने पारी की शुरुआत जब की तो फैंस यह देखकर चौंक गए कि उसके स्कोर बोर्ड पर पहले से ही 10 रन नजर आ रहे थे। ऐसा क्रिकेट में बहुत कम ही देखने को मिलता है और ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि चेतावनी देने के बाद भी पाकिस्तानी बल्लेबाज रन के दौरान डेंजर एरिया में दौड़ रहे थे।

T20 वर्ल्ड कप

पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने ऐसा निर्धारित चेतावनी के बाद दो बार किया और इसके चलते उस पर कुल 10 रन (5 और 5) की पेनल्टी दी गई। पाकिस्तान को पहली बार 13वें ओवर में डेंजर एरिया (पिच का प्रमुख हिस्सा) में दौड़ने के लिए चेतावनी दी गई थी और लेकिन उन्होंने दो बार इसे दोहराया।

बिस्माह मारुफ और निदा दार जब क्रीज पर थी तब 18वें ओवर में और फिर पारी की अंतिम गेंद पर पाक बल्लेबाजों को इस अपराध का दोषी पाया गया। इसके चलते उनके स्कोर को में से भी 2 रन घटाकर उसे 7 विकेट पर 133 रन कर दिया गया, इसके अलावा भारत को 10 रन का फायदा भी हुआ।

पाक कप्तान जवेरिया खान ने कहा, मैंने अंपायर्स से बात की तो उन्होंने बताया कि हमारे बल्लेबाजों को तीन बार चेतावनी दी गई थी इसके बाद पेनल्टी लगाई गई। यह हमारा गैर पेशेवराना रवैया हैं। चेतावनी के बाद ऐसा करना एक तरह से जुर्म हैं। ऐसा हमारे साथ पहली बार नहीं हुआ, हमने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भी यह गलती की थी।