img

टैरो राशिफल : 12 जनवरी 2019 दिन- शनिवार, आपका दिन शुभ हो !

टैरो राशिफल
मेष:
आज आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं, संभल कर रहें। आपको विश्वासघात करने के कारण सजा भी मिल सकती है।
स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दीबाजी न करें।

वृषभ:

आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं। आपके इस गुण के कारण
परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा।

मिथुन:
आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कर्क:
आपको अपने क़रीबी दोस्तों से धोखा भी मिल सकता है, सर्तक रहें। धन संग्रह एवं बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है।

सिंह:

आपको अपने दोस्तों से सावधान रहना होगा क्योंकि इस समय में दोस्त भी दुश्मन में बदल सकता है। मानसिक द्वंद्व के
कारण आपकी निर्णय क्षमता प्रभावित होगी।

कन्या:
यह समय व्यापारियों और उद्यमीयों के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा। व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य
में अच्छे परिणाम देगा।

तुला:
व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। आज का दिन पैसे और वित्त संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। आज आप आर्थिक
लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

वृश्चिक:

आज आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। इससे आपको खुशी
मिलेगी।

धनु:
आप ठंडी हवा तथा सर्दी से अपना ध्यान रखें। संक्रमण से बचाव के लिए समय पर दवा का सेवन करें। पिता से मनमुटाव
हो सकता है।

मकर:
अगर आप मेहनत करें तो तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। आपका कुछ धन स्वास्थ्य और दवा पर खर्च हो सकता है।
सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा।

कुंभ:

आपको विदेश अथवा किसी दूर स्थान पर रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। धार्मिक
आस्था बढ़ेगी।

मीन:
यह समय पैसों के संबंध में उतार-चढ़ाव वाला और अप्रत्याशित रूप लिए साबित हो सकता है। आपके रास्ते में कुछ व्यवधान
आएंगे, लेकिन आप उनसे पार पा लेंगे।