img

टैरो राशिफल : 18 नवंबर 2018 दिन- रविवार, आपका दिन शुभ हो !

टैरो राशिफल

मेष:
परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेगी किंतु सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जाएगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे।

वृषभ:

आप नई चीजों को लेकर अपने आपको उत्साहित नहीं कर पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गई गलती का अहसास होने लगेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा।

मिथुन:
व्यापारिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आप महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरूआत कर सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में सावधान रहें।

कर्क:
आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेंगा। बेहतर निवेश के लिए तुरंत कदम उठाएं।

सिंह:

आपकी ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। उदर विकार, पित्त विकार या ब्लड प्रेशर परेशान कर सकता है।

कन्या:
स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों से जुझना पड़ेगा। निरंतर भागदौड़ की स्थितियां आएगी। आध्यात्मिक बने रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

तुला:
आप उर्जा से भरे रहेंगे और कुछ नए साहसिक कदम उठाएंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपकी लोकप्रियता से विरोधी पक्ष तिलमिला जाएगा।

वृश्चिक:

आप आत्म सुधार और विकास पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आएगी जिस कारण मन उद्वेलित रहेगा।

धनु:
इस समय मकान और ज़मीन के सौंदों से भी अच्छे मुनाफे की संभावना दिखाई दे रही है। व्यवसाय हो या नौकरी दोनो ही क्षेत्र में उन्नति के द्वार खुलेंगे।

मकर:
आप काम-काज को अत्यंत युक्ति संगत व सुचारु रूप से करेंगे। स्वास्थ्य में कष्ट महसूस होगा। कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी किए जा सकते हैं।

कुंभ:
घर, गृहस्‍थी, दाम्‍पत्‍य से संबंधित मामलों का तनाव भी ठीक होगा। नवीन कार्यों में मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा।

मीन:
मानसिक तनाव भी कुछ कम होगा। संतान से संबंधित समस्‍याएं भी काफी कम हो जाएंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।