img

क्या आपको पता है कि अभिनेत्री काजोल इस वक्त काफी बड़े विवाद में फंस चुकी हैं। दरअसल उन्होंने कुछ दिन पहले एक चैनल को इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में अनपढ़ और भविष्य की सोच ना रखने वाले नेता राज कर रहे हैं। जिस पर अब काफी बड़ा बवाल मचा हुआ है। इसकी सफाई देते हुए अब काजोल ने एक और ट्वीट किया है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है वो ट्वीट।

ट्वीट में काजोल ने लिखा है कि मैं केवल शिक्षा और उसके महत्व के बारे में बात कर रही थी। मेरा इरादा किसी राजनेता को नीचा दिखाना नहीं था। हमारे पास ऐसे महान नेता हैं जो देश को सही रास्ते पर ले जा रहे हैं।

दरअसल काजोल इन दिनों अपने आने वाले शो द ट्रायल के प्रमोशन में काफी ज्यादा व्यस्त हैं। इसके लिए वो लगातार मीडिया से बातचीत भी कर रही हैं। एक बातचीत में उनसे जब देश की स्थिति पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था, हमारे आगे बढ़ने में शिक्षा एक बहुत अहम किरदार निभाती है। हमारे यहां तो ऐसे राजनेता हैं जिनका कोई शैक्षिक बैकग्राउंड नहीं है।

ना ही इनके पास भविष्य के लिए कोई सोच है और ये लोग हम पर शासन कर रहे हैं। काजोल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर लगातार काजोल और उनकी पूरी फैमिली की पढ़ाई लिखाई पर कमेंट्स किए जा रहे हैं और सवाल उठाए जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए साफ किया कि उनकी बात की कोई राजनेता पर्सनल ना लें। 

--Advertisement--