लड़कियों ने स्टेज पर दूल्हे के साथ किया ऐसा काम की उतर गया उसका सेहरा

img

भारत की शादियों में रस्मों रिवाज का तो विशेष ध्यान रखा जाता है साथ ही तो हंसी मजाक भी खूब होता। हालांकि यहां हर राज्य, हर जाति हुआ रहर धर्म में अलग अलग रस्में निभाई जाती है। भारत की शादियों की रस्मों में दोनों पक्षों में खूब हंसी-मजाक किया जाता है।

indian mairrige

कई बार जब यह मस्ती ज्यादा हो जाए तो मामला लड़ाई झगड़े तक बढ़ जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे के साथ हो रहे हंसी-मजाक को देखकर आपको उस पर तरस आ जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपने दोस्तों के साथ खड़े होकर स्टेज पर दुल्हन के आने का इंतजार कर रहा है तभी वहां कुछ लड़कियां आ जाती हैं जो अचानक से दूल्हे की पिटाई करने लगती है।

दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की इतनी बढ़ जाती है कि लड़कियां दूल्हे का सेहरा तक उतार देती हैं। वीडियो में जो हो रहा है उसे देखकर यह तो पता नहीं चलता है कि ये लड़कियां दूल्हे की सालियां है या दूल्हे की पुरानी गर्लफ्रेंड, लेकिन इन सब में दूल्हे का चेहरा एकदम उतर जाता है। इस बीच दूल्हे के दोस्त दूल्हे को बचाने की पूरी कोशिश करते हैं लेकिन उसका कोई फायदा नहीं होता है और वह बराबर पिटता रहता है।

Related News