कांग्रेस में शामिल हुए ग्रामीण चैकीदार संघ के अध्यक्ष समेत अन्य

img

लखनऊ। ग्रामीण चैकीदार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकान्त शुक्ल के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के तमाम लोगों ने बुद्धवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से जनपद आजमगढ़ के अरूण सिंह, जय नारायण यादव, रघुनाथ यादव, शैलेन्द्र शुक्ला, सम्भव शुक्ला, आलोक त्रिपाठी, जनपद सुलतानपुर के देवतादीन यादव, जनपद श्रावस्ती के भगवती प्रसाद, जनपद लखनऊ के मनीश श्रीवास्तव, अमित द्विवेदी, रिषभ श्रीवास्तव, शिवम अग्रवाल, जनपद इलाहाबाद के सुरेन्द्र वर्मा, जनपद अम्बेडकर के नागार्जुन पाण्डेय, नितेन्द्र शुक्ला, जनपद बस्ती के रितेश त्रिपाठी एवं कानपुर के तुशार सहित सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जिस प्रकार से आप सभी प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये हैं और कांग्रेस पार्टी के संघर्ष में पूरी मजबूती के साथ खड़े होने का संकल्प ले रहे हैं।

कहा कि आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी लोगों को कांग्रेस परिवार में पूरा सम्मान मिलेगा और आप सभी के साथ मिलकर प्रदेश के किसानों, युवाओं, व्यापारियों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के हितों की लड़ाई कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मनोज यादव ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए बधाई दी।

Related News