वाटसअप पर भेजी महिला को उसकी ही न्यूड फोटो, फिर कर दी ये बड़ी डिमांड

img
जोधपुर। शहर के बनाड़ इलाके में रहने वाली एक महिला को उसके पति के साथ काम करने वाले शख्स ने उसकी न्यूड फोटो वाटसअप पर डाल कर साढ़े तीन लाख रूपयों की मांग की। बदमाश व्यक्ति अभी जोधपुर आया था। केस दर्ज होने के 24 घंटे में ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है साथ ही वारदात के लिए प्रयुक्त मोबाइल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।
Woman CrimeWoman Crime
बनाड़ थानाधिकारी अशोक आंजणा ने बताया कि शुक्रवार रात को एक महिला ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि पिछले तीन चार दिनों से अज्ञात शख्स उसे वाटसअप कॉल कर परेशान कर रहा था। वह अपने पास में उसके न्यूड फोटो होने की जानकारी देकर साढ़े तीन लाख रूपयों की मांग कर रहा था। बार बार आ रहे वाटसअप कॉल से परेशान महिला थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया दिया। बदमाश ने महिला को उसकी न्यूड फोटो भी वाटसअप पर भेज दी थी।
थानाधिकारी ने बताया कि केस दर्ज होने के उपरांत हरकत में आई पुलिस ने पीयूष गुप्ता नाम के शख्स को दस्तयाब कर लिया। पूूछताछ में पता लगा कि आरोपी महिला के पति के साथ नोएडा में एक कंपनी में साथ काम करता था। एक बार महिला के पति को फोन खराब होने पर पीयूष गुप्ता को दिया गया। तब उसने फोन ठीक करने के बहाने बैकअप से फोटोग्राफ्स निकाल लिए। अभी तीन चार दिनों से वह महिला को परेशान कर रूपयों की मांग करने लगा। आरोपी जोधपुर आया हुआ था। इसे गिरफ्तार करने के साथ पड़ताल की जा रही है।
Related News