
हाल के दिनों में, हम भारतीय बाजार में आने वाली लगभग सभी बाइक्स में डिस्क ब्रेक देखते हैं। सुरक्षा कारणों से कंपनियां अपनी ज्यादातर बाइक्स में डिस्क ब्रेक दे रही हैं। बेहतर ब्रेकिंग के लिए ड्रम ब्रेक की तुलना में डिस्क ब्रेक ज्यादा फायदेमंद होते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि डिस्क ब्रेक में छेद क्यों होते हैं? तो आइए जानते हैं-
डिस्क ब्रेक में छेद का एक सबसे बड़ा कारण यह है कि कई बार ब्रेक पैड और डिस्क के बीच एक वैक्यूम बन जाता है, जिससे ब्रेक पैड डिस्क से चिपक सकता है।
यह ब्रेक पैड और डिस्क को अचानक और तत्काल ब्रेक लगाने के बाद चिपक सकता है। इससे दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। मगर, डिस्क में छेद से वैक्यूम नहीं बनता और पैड डिस्क से चिपकते नहीं हैं।
दूसरा कारण ये है कि ब्रेक लगाने से होने वाले घर्षण से डिस्क ज़्यादा गरम हो जाती है। ऐसे में डिस्क के फटने का खतरा रहता है। मगर इसमें छेद होने के कारण हवा निकलती रहती है और डिस्क का तापमान बना रहता है। साथ ही ब्रेक पैड्स ज्यादा गर्म नहीं होते और उनकी रबर लंबे समय तक चलती है.
ये छेद नमी या बरसात के मौसम में ब्रेक लगाने के दौरान डिस्क पर जमा पानी को बाहर निकाल देते हैं, इसलिए पैड डिस्क से फिसलते नहीं हैं और ब्रेक लगाना सही होता है। हालांकि, अगर बारिश के मौसम में बाइक काफी वक्त तक पानी में खड़ी रहती है, तो डिस्क को साफ कपड़े से पोंछ देना चाहिए।