इन लोगों को नहीं है कोरोना वायरस का डर, यहां खूब खाया जा रहा चमगादड़

img

जकार्ता॥ वन्यजीवों के लिए मशहूर इंडोनेशियाई बाजार में Corona Virus की दहशत के बाद भी चमगादड़, चूहे और सांपों की बिक्री हो रही है, जबकि Corona Virus के प्रसार को देखकर सरकार ने ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया था।

सुलावेसी द्वीप के टोमोहॉन मांस बाजार में विक्रेताओं का कहना है कि उनके कारोबार में तेजी है और खासी संख्या में उत्सुक पर्यटक आ रहे हैं। हालांकि पशु अधिकार कार्यकर्ता इसके बाद नाराज हैं। एक विक्रेता के मुताबिक, चमगादड़ों की कीमतें अब भी बढ़ रही हैं और यह 60 हजार रूपैया (4.40 अमेरिकी डॉलर) प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुकी है। बता दें कि सुलावेसी द्वीप पर बहुत ज्यादा चमगादड़ खाया जा रहा है।

विक्रेता के मुताबिक, वह हर दिन 40 से 60 किलाग्राम के बीच चमगादड़ बेच रहा है। वायरस के कारण इसकी बिक्री प्रभावित नहीं हुई है। रेस्तरां चलाने वाली एक महिला के मुताबिक, ग्राहकों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। हालांकि महिला ने कहा कि यदि सही तरीके से नहीं पकाया गया तो यह खतरनाक हो सकता है। ‘‘हम इसे पूरा पकाते हैं, इसलिए ग्राहकों की संख्या में कमी नहीं आई है।’’

पढ़िए-US से भारत को मिलने जा रही इस सुरक्षा तकनीक पर बौखलाया पाकिस्तान, कहा- यह पहले से ही…

Related News