समय से पहले बुढ़ापा ला देती हैं ये 3 बुरी आदतें, पहला वाला काम तो छोटे-छोटे बच्चे कर रहे हैं

img

अजब-गजब॥ प्रत्येक मनुष्य बॉडी को नुकसान पहुंचाने वाला कोई ना कोई गलत काम अवश्य करता है। ये आदतें ना सिर्फ हमारी हेल्थ के लिए नुकसानदेह हैं, बल्कि उम्र को भी तेजी से बढ़ाती हैं। यदि हम अपनी जीवनशैली का ख्याल रखें तो एजिंग प्रोसेस की स्पीड को कम किया जा सकता है। आईये जानते हैं उन तीन बुरी आदतों के बारे में जो जल्दी बुढ़ापा ला देती हैं।

old age

पहली आदत

तनाव (स्ट्रेस) से बचने के लिए बहुत से लोग दारू, सिगरेट या अन्य नशीली चीजों का सेवन करने लगे हैं। इससे युवा पीढ़ी ज्यादा आकर्षित हो रही है। इनके ओवरडोज से मनुष्य की मृत्यु तक हो सकती है, मगर इससे भी पहले, इसका निरंतर एवं अधिक सेवन हमें तेजी से बुढ़ापे की तरफ धकेलता है। वर्तमान में ज्यादातर बच्चे धुम्रपान कर रहे हैं।

दूसरी आदत

पूरी नींद ना लेना भी एक बड़ी प्रॉब्लम है जिसका तनाव से गहरा रिश्ता है। नींद हमें फिर से जवां और तनाव मुक्त रहने में सहायता करती है। वर्तमान में लोग कम सो रहे हैं। कम सोना आपको बुढ़ापे की तरफ धकेलता है।

तीसरी आदत

एक्सरसाइज ना करना या प्रतिदिन शरीर को पर्याप्त एक्टिव ना रखने का असर सीधा हमारी हेल्थ पर पड़ता है। डॉक्टर कहते हैं कि मनुष्य के एक्टिव ना रहने से उसे बीमारियां जल्दी घेरती हैं और वो तेजी से बुढ़ापे की तरफ बढ़ता है। व्यायाम ना करने के बायोलॉजिकल, साइकोलॉजिकल और फिजिकल तीनों प्रकार के असर होते हैं।

 

Related News