बिहार के इस बड़े नेता ने महागठबंधन को दिया तगड़ा झटका, किया NDA में शामिल होने का ऐलान

img

पटना॥ बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के चीफ जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा इलेक्शन से ठीक पहले बड़ा फैसला लिया है। जीतन राम मांझी ने महागठबंधन को तगड़ा झटका देते हुए अपनी पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा को NDA में शामिल कर लिया है।

lalu nitish manjhi

Hindustani Awam Morcha अब NDA से कंधे से कंधा मिलाकर इलेक्शन लड़ेगा। इसके साथ ही जीतन राम मांझी ने कहा कि JDU में पार्टी का विलय नहीं होगा। पार्टी बनी रहेगी। हम बिहार में JDU के साथ मिलकर इलेक्शन लड़ेंगे।

NDA में शामिल होने की घोषणा के बाद पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने कहा कि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा NDA का अंग बन रही है। इसके अलावा अभी कोई और बात नहीं हुई है। खासकर बिहार विधानसभा इलेक्शन में सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हम बिना किसी शर्त के गठबंधन में शामिल हो रहे हैं। सीटों को लेकर आगे बैठक की जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री मांझी महागठबंधन में शामिल थे, मगर उन्होंने इससे नाता तोड़ लिया। पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि महागठबंधन में वह उपेक्षित महसूस कर रहे थे। इसलिए उसे छोड़ने का फैसला करना पड़ा। बता दें कि कई दिन से कयास लगाये जा रहे थे कि मांझी कुछ इस तरह का निर्णय ले सकते हैं। तीसरे मोर्चा की भी चर्चा थी, मगर वो NDA में शामिल हो गए हैं।

Related News