दिल्ली हिंसा के बीच इस दिग्गज नेता का हुआ निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

img

नई दिल्ली॥ सीएए के विरोध में दिल्ली में हुई हिंसक घटनाओं के बीच देश के साउथ राज्य से बड़ी खबर सामने आ रही है। तमिलनाडु राज्य में द्रमुक पार्टी को तगड़ा झटका लगा है।

दरअसल तमिलनाडु के पूर्व मत्स्य मंत्री और एमएलए के.पी.पी. सेमी का गुरुवार को निधन हो गया है। सेमी ने निधन की खबर से पूरे इलाके में गम का माहौल है। वहीं पार्टी ने अपने दिग्गज नेता के निधन को शोक व्यक्त किया है। द्रमुक पार्टी के नेता केपीपी सामी का निधन लंबे समय से चल रही बीमारी की वजह से बताया जा रहा है। द्रमुक पार्टी ने ही अपने दिग्गज नेता के निधन की पुष्टि भी की। सेमी ने 57 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

आपको बता दें कि द्रमुक पार्टी के सदस्य सेमी यहां तिरुवोत्तियुर क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए थे। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) अध्यक्ष एम. के स्टालिन ने सेमी की मौत पर शोक व्यक्त किया। सेमी की मौत से जहां राजनीतिक रूप से पार्टी को झटका लगा है वहीं अब विधानसभा में भी द्रमुक के सदस्यों की संख्या 100 से कम होकर 99 रह गई है।

पढ़िए-दिल्ली हिंसा के बीच अब शाहीन बाग को लेकर आई खुफिया सूचना, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Related News