
उत्तर प्रदेश॥ यूपी की योगी सरकार में मंत्री पद पर रह चुके भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी (भासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि BJP को उनके श्राप के कारण दिल्ली इलेक्शन में बुरी तरह पराजय का सामना करना पड़ा था। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मैं झारखंड गया, वहां भाजपा की विदाई हुई। उसके बाद दिल्ली गया, वहां भी भारतीय जनता पार्टी की करारी मात हुई।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के 11 मुख्यमंत्री, 200 सांसद और लाखों कार्यकर्ता, RSS के कार्यकर्ता प्रचार में लगे थे। मैं वहां भाजपा को श्राप देकर आया था। मैंने कहा था कि ये महाराजा सुहेलदेव का वंशज श्राप देता है कि भाजपा तबाह हो जाएगी। ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को गाजीपुर में वंचित समाज अधिकार रैली को सम्बोधित करते हुए ये बातें कहीं है। जहूराबाद क्षेत्र के अलावलपुर अफगा गांव में भागीदारी संकल्प मोर्चा के बैनर तले आयोजित की गई इस रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा भी उपस्थित रहे।
भासपा अध्यक्ष ने कहा कि 2024 का विधानसभा इलेक्शन होने दीजिए। राजधानी लखनऊ का रास्ता तो छोड़ ही दीजिए। भाजपा को सात समंदर पार पहुंचा देंगे। उन्होंने रैली में उपस्थित लोगों से कहा किसियासत के कीड़े को मार दीजिए फिर अपनी सरकार बना लीजिए। मालिक बनके अपना अधिकार ले लो भीख क्या मांगते हो।
पढि़ए-दिल्ली हार में BJP के लिए आईं खुशखबरी, आम आदमी पार्टी को हुआ नुकसान
--Advertisement--