इस राज्य में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश के आसार

img

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने वेदर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।  राज्य में दो दिन तक तीखे तेवर दिखाने के बाद गर्मी के तेवर अब नरम पड़ने लगे हैं। इसकी वजह प्रदेश के करीब वेदर सिस्टम का सक्रिय होना है। तेजी से बदल रहे मौसम के चलते प्रदेश के कई जगहों पर वर्षा का अलर्ट निरंतर जारी है।

Weather Update For Today

आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बरसात होने की भी संभावना है जबकि शेष आधे मध्यप्रदेश में लू चलेगी। वहीं राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह से तेज हवा चल रही है और मौसम में ठंडक का एहसास हो रहा है।

साथ ही शुक्रवार-शनिवार को प्रदेश के होशंगाबाद, जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बरसात होने के भी आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढऩे पर एक बार फिर मौसम साफ होने लगेगा। इससे दिन का तापमान फिर बढऩे लगेगा। इसके बाद एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के 11 अप्रैल को फिर उत्तर भारत में आने की संभावना है।

इन जिलों में चलेगी लू

वहीं राज्य के शेष क्षेत्रों में लू चलने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक अफगानिस्तान और पाकिस्तान से उठने वाला हवाओं का बवंडर भारत के रेगिस्तान से होता हुआ मध्यप्रदेश पहुंच रहा है। इसके कारण मध्यप्रदेश में गर्म हवाएं चल रही है। दतिया, ग्वालियर, छतरपुर, सागर, दमोह में गर्मी का प्रकोप ज्यादा रहेगा। इन जनपदों में लू चलने के आसार है।

 

Related News