img

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज निरंतर छठा बजट पेश कर रही हैं। इसके साथ ही उनके नाम कुछ रिकॉर्ड भी होंगे। वह निरंतर पांच बजट और एक अंतरिम बजट पेश करने के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी।

बजट पेश करने आते वक्त वे अलग-अलग रंगों की साड़ियां पहनते हैं। मगर इसके पीछे एक खास संदेश है। आइए जानते हैं कि पिछले पांच सालों में बजट पेश करते समय निर्मला सीतारमण ने किस रंग की साड़ी पहनी थी और इसके पीछे क्या संदेश था।

हर रंग कुछ कहता है। 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुलाबी साड़ी पहनकर बजट पेश किया था। गुलाबी रंग स्थिरता और गंभीरता का प्रतीक माना जाता है।

किसी भी शुभ काम के लिए पीला रंग शुभ माना जाता है और 2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीली साड़ी में बजट पेश किया था। पीला रंग उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक है।

आम बजट 2021 के दौरान निर्मला सीतारमण ने क्रीम और लाल रंग की साड़ी पहनकर बजट पेश किया। लाल रंग शक्ति और दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना जाता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022 का बजट पेश करते समय भूरे रंग की साड़ी पहनी थी। यह रंग सुरक्षा का प्रतीक है।

बीते वर्ष यानी 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लाल और काले बॉर्डर वाली साड़ी में बजट पेश किया था। यह रंग वीरता और शक्ति का प्रतीक है।

--Advertisement--