Tourist Destinations in Uttarakhand: भारतीयों को ही नहीं बल्कि विदेशियों को भी बेहद पसंद आते हैं उत्तराखंड के ये प्लेस

img

देहरादून। उत्तराखंड (Tourist Destinations in Uttarakhand) को अगर प्रकृति का शहर कहा जाये तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। चारों ओर से पहाड़ों और हरेभरे पेड़ों से घिरे उत्तराखंड की खूबसूरती हर किसी का मन मोह लेती है। यहां घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं और सैलानी भी बड़े मन से यहां आना पसंद करते हैं। उत्तराखंड की टूरिस्ट प्लेसेस सिर्फ भारतीयों ही नहीं बल्कि विदेशियों को भी बेहद पसंद आते हैं। उत्तराखंड की कुछ जगहें बहुत चर्चा में रहती हैं। वहीं कुछ ऐसी जगहें भी हैं जो खूबसूरत तो है लेकिन ज्यादा फेमस नहीं हैं। ये जगह कम भीड़भाड़ वाली हैं इसलिए यहां जाकर सुकून भी खूब मिलता है।

चौकोरी हिल

चौकोरी हिल का नजारा नब्बे के दशक की बॉलीवुड फिल्मों की याद दिलाएगा। ये खूबसूरत स्थान नंदा देवी से कुछ ही दूरी पर ही स्थित है। बारिश और ठंड के दिनों में ये जगह सफेद चादर ओढ़ लेती है और हर तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई देती है। अगर आप भी प्राकृतिक नजारे के बीच शांति से घूमना चाहते हैं तो चौकोरी हिल बहुत अपने आप में बेहद बढ़िया जगह है। यहां बेहतरीन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करने का मौका मिलेगा। (Tourist Destinations in Uttarakhand)

खाती गांव

खाती गांव उत्तराखंड (Tourist Destinations in Uttarakhand) में घूमने की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। पिंडोरा नदी के किनारे बसी इस जगह का प्राकृतिक नजारा हर किसी को आकर्षित करता है। यहां देखने के लिए हरे-भरे खूबसूरत जंगल और पहाड़ हैं।

पाताल भुवनेश्वर

उत्तराखंड (Tourist Destinations in Uttarakhand) को देव भूमि के नाम से भी जाना जाता है। यहां मंदिरों और तीर्थस्थलों की भरमार है। उत्तराखंड में गंगोलीहाट के नजदीक पाताल भुवनेश्वर मंदिर भी स्थित है। कहते हैं कि इस जगह पर भगवान शिव विराजमान थे।

साम देवता मंदिर

साम देवता का मंदिर उत्तराखंड (Tourist Destinations in Uttarakhand) के गंगोलीहाट में स्थित है। गंगोलीहाट की ऊंची चोटी पर बना ये मंदिर बेहद पवित्र माना जाता है। इस स्थान पर स्वयंभू शिवलिंग है।

Horoscope : Thursday 3 November 2022 Shubh Muhurat Shubh Yog : आज का पंचांग

Tulsi Vivah Puja Vidhi and Ingredients: शालीग्राम जी को जरूर चढ़ाएं ये चीजें, खुशहाल रहेगा वैवाहिक जीवन

Related News