img

राष्ट्रपति इलेक्शन के नतीजों की घोषणा हो गई है और जो बिडेन को नए प्रेसिडेंट के रूप में चुना गया है। ट्रम्प न केवल इलेक्शन हार गए। बल्कि उनको भविष्य में कई मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर वह प्रेसिडेंट पद छोड़ते हैं तो जेल भी जा सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिर विशेषज्ञों ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान कथित जांच से पता चला है कि वह प्रेसिडेंट के रूप में पद छोड़ने के बाद आपराधिक आरोपों के साथ-साथ अपनी कठिन वित्तीय स्थिति का सामना कर सकते हैं। प्रेसिडेंट रहते हुए आधिकारिक कार्यों के लिए उनके विरूद्ध कोई मामला दायर नहीं किया जा सकता है।

संवैधानिक कानून के प्रोफेसर बेनेट गेर्शमैन ने बताया कि संभावना है कि पूर्व राष्ट्रपति पर केस चलाया जाएगा। ट्रम्प पर बैंक धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और चुनाव धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है यानि कि ट्रम्प ने ये सब अपराध किए हैं। उनके कामों से संबंधित मीडिया में जो भी सूचना आ रही है, वह वित्तीय है।

आपको बता दें कि मामला यहीं तक सीमित नहीं है, उनको एक गंभीर वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है। चार वर्षों में ट्रम्प पर कर्ज से 300 मिलियन से ज्यादा का बकाया है। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। हालांकि ट्रम्प ने हमेशा दावा किया है कि वह अपने दुश्मनों की साजिशों का शिकार हुए हैं। उनपर फर्जी आरोप लगाया जा रहा है।

--Advertisement--