जार्डन में फिर दो हफ्तों का सख्त प्रतिबन्ध लागू, स्कूल, मस्जिद, रेस्टोरेंट, कैफे और बॉलरूम आदि रहेंगे बंद

img
अम्मान, 15 सितम्बर, यूपी किरण। जॉर्डन में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होने के कारण दो हफ्तों के लिए फिर से स्कूल, मस्जिद, रेस्टोरेंट, कैफे और बॉलरूम को बंद कर दिया गया है। यह प्रतिबंध गुरुवार से लागू होंगे।
                             
मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर मीडिया अफेयर्स अमजद अल अदियालेह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि नए प्रतिबंधों के तहत गुरुवार से और अधिक सख्त प्रतिबंध लागू होंगे। इसके तहत सभी सरकारी और निजी स्कूलों को दो हफ्तों के लिए बंद करने के साथ अन्य सुविधाओं को भी फिर से बंद कर दिया गया है। सभी प्रकार के लाउंज, कैफे रेस्टोरेंट को दो हफ्तों के लिए बंद किया गया है। यहां पर केवल फूड डिलिवरी और टेक अवे सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही प्रमुख बाजारों मे अधिक भीड़ होने के कारण उन्हें भी बंद कर दिया गया है।
सामाजिक स्तर पर शादी और शोक सभाओं में एकत्रित होने पर भी कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं। लोगों की लापरवाही को देखते हुए यह सख्ती की गई है। जो लोग प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का प्रयास करेंगे, उन्हें हिरासत में भी लिया जा सकता है।
सरकारी कर्मचारियों को कार्यालयों में क्षमता से कम करना होगा जबकि बाकियों को घर से काम करना होगा। सभी सरकारी बैठकों के दौरान शारीरिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) के नियमों का पालन करना होगा या फिर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करनी होगी। इसके अलावा अस्पताल जाने पर भी अगली सूचना तक रोक लगा दी गई है।
Related News